पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रक शस्त्रों को चेक करते एसपी अमित कुमार
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इसके बाद परिवहन शाखा, यूपी-112, शस्त्रागार, बैरक समेत तमाम विभागों व भोजनालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने भोजनालय में बने खाने को चखा। वहीं बलवा ड्रिल का भी अवलोकन किया। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समेत जनपद की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने दंगे की स्थिति में दंगाइयों पर नियंत्रण के लिए फोर्स से पानी फेंकने, घुड़सवार पुलिस की कार्यवाही, आंसू गैस के गोले छोड़ने, केन चार्ज, लाठी चार्ज फिर फायरिंग आदि का सिलसिलेवार अभ्यास करवाया गया तथा पूरे क्षेत्र की निगरानी लगातार ड्रोन से की गई। आगजनी और लोगों के घायल होने की स्थिति में मदद के लिए फायरब्रिगेड और एंबुलेंस भी अभ्यास में शामिल हुई। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा सभी को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बताया कि किस परिस्थिति में क्या निर्णय लेना है और क्या कार्रवाई करना चाहिए। साथ ही जरूरत पड़ने पर एक्शन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की भी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी। जनपद के सभी थानों पर मौजूद शस्त्रों व दंगा नियंत्रण उपकरणों की साफ-सफाई कर उसके उचित रखरखाव एवं उनके उपयोग के संबंध में सभी पुलिस कर्मियों को पूर्ण जानकारी दी।