फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। कोरोना संक्रमित पांच लोगों का रिजल्ट पाजीटिव पाए जाने पर बिहार प्रांत के चैनपुर थाना क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इसके मद्देनजर स्थानीय थाना क्षेत्र के मालदह गांव के समीप महदाइच बॉर्डर पर भी पुलिस की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं ताकि लोग बिहार से यूपी में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मालदह गांव से सटे बिहार प्रांत के चैनपुर थाना क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। सावधानी के लिए स्थानीय प्रशासन ने बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व डाक्टरों के टीम की तैनाती कर दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी बिहार से जिले में ना आ सके। सीओ नीरज सिंह ने बताया कि बिहार के चैनपुर क्षेत्र में में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि लोग बिहार से यूपी ना आ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें