फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमलाकर आरोपी को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघड़ा गांव में सोमवार को वांछित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। इस हमले में एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

चैनपुर थाने की पुलिस को सोमवार की सुबह सूचना मिली की क्षेत्र में गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी ललन सिंह किसी रास्ते से नौघड़ा पहुंच रहा है।. इसी सूचना के आधार पर चैनपुर पुलिस की अलग-अलग तीन टीमों का गठन किया गया और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस की एक टुकड़ी जैसे ही नौघड़ा गांव पहुंचकर अभियुक्त ललन सिंह को पकड़ने पहुंची, पुलिस की पकड़ में आते देख नौघड़ा गांव के ग्रामीण पुलिस टीम पर टूट पड़े। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट एवं पथराव करने लगे, इस घटना में एक सिपाही मनीष कुमार पांडे बुरी तरह घायल हो गए.। हमला के बाद ग्रामीणों ने ललन सिंह को छुड़ा लिया और वह मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के आक्रोश के आगे पुलिस बैरंग वापस लौट आई। ईस मामले में चैनपुर थाने में करीब आधा दर्जन नामजद एवं 45 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। कैमूर एसपी ने संज्ञान लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें