फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बंद हो अत्याचार : काशीनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। हिन्दू रक्षा समिति की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

जुलूस यूनियन बैंक आफ इंडिया से चलकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः वहीं आकर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरीके से बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर अत्याचार किया जा रहा है, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। जिला कार्यवाह जयप्रकाश ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को वहां की सरकार बंद करें, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे। इस दौरान राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, गुलाब, राणा प्रताप सिंह समेत काफी संख्या में भाजपाजन मौजूद रहे।
पीडीडीयू नगर : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के बैनर तले नगर के दवा विक्रेताओं ने बृहस्पतिवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कोलकाता रेप पीड़ित के इंसाफ को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस संस्था के कैंप कार्यालय से आरंभ होने के बाद सुभाष पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। सभा में वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए वहां की सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। वहीं कोलकाता में रेप पीड़ित प्रशिक्षु डॉक्टर को तत्काल इंसाफ दिलाते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस मौके पर रोहितास पाल, शिवकुमार जायसवाल, डीके जायसवाल, संदीप जायसवाल, अमित जायसवाल आदि रहे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष दिनेशचंद्र जायसवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें