सैयदराजा के स्टेट बैंक के बाहर कतार में खड़े लोग।
बैंक शाखाओं में नकदी की कमी बरकरार है। धन न आने की वजह से बैंक शाखाओं पर लेन देन का काम प्रभावित हो रहा है। इससे ग्राहको को भी जमा निकासी में दिक्कत हो रही है। इक्का दुक्का बैंकों को छोड़ कर अन्य शाखाओं में धन निकालने की सीमा बांध दी गई है। एक तरफ तो केंद्र सरकार नई करेंसी कम न होने का दावा कर रही है दूसरी तरफ बैंकों तक नई करेंसी नहीं पहुंच रही है। पिछले दिनों दो दो हजार के नोट आए लेकिन पांच सौ रुपये के नए नोट जनपद के किसी बैंक में नहीं पहुंचे हैं। स्थिति यह है कि अधिकतर शाखाओं प्रति ग्राहक 24 हजार भुगतान तक धन नहीं बचा है। यही कारण् है कि बैंकों में नोट एक्सचेंज का काम तो पूरी तरह ठप है। नकदी निकासी की सीमा बैंक प्रबंधन ने अपने हिसाब से तय कर दी है। यूबीआई, पीएनबी, केनरा बैंक, युको बैंक, बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक सहित अन्य बैंकों में कहीं दो हजार तो कहीं दस हजार रुपये तक ही अपने एकाउंट से निकालने की सुविधा मिल रही है। यही नहीं बैंकों से दस बीस और पचास तक की सड़ी गली गड्डियां दी जा रही है। इससे लोगों के सामने मुसीबत हो गई है। व
हीं मंगलवार को भी जनपद के अधिकतर एटीएम बंद रहे। यूनियन बैंक, विजया बैंक, यूको बैंक, ओरियंटल, केनरा, बैंक आफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों के एटीएम के शटर नहीं खुले। स्टेट बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक सहित दो चार एटीएम खुले यहां ग्राहकों की लंबी कतार लगी।