सकलडीहा। पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारियों के संघ ने बुधवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार के समीप अटेवा के कार्यालय बैठक की। इस दौरान मोर्चा के सदस्यों ने फिर से बड़ी लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनों ने राजनीतिक दबाव के लिए कई बड़े प्रदर्शन और आंदोलन किए थे लेकिन सरकार बनने के बाद एक बार मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। कहा कि पुरानी पेंशन के लिए अब आंदोलन को मजबूत किया जा रहा है। देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। वहीं कई राज्यों में इसपर बात चल रही है। कहा कि जिन राज्यों ने अपने ही पुरानी पेंशन का एलान किया है, उन सभी में गैर बीजेपी सरकार है। अंत में संगठन की मजबूती के साथ सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर निठोहर सत्यार्थी, विरेंद्र यादव, रामजी यादव, सुरेश पाल, जायस प्रताप, दिवाकर, नितीश प्रजापति, शिवदास यादव रहे। अध्यक्षता गिरिजेश दादा ने की व संचालन अरुण रत्नाकर ने किया।