फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित एडीएम के बचाव में खड़े हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियामताबाद में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन के लापरवाही के आरोप में निलंबित अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल कुमार त्रिपाठी के बचाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी पारसनाथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर प्रतीक चिह्न आवंटन में भूलवश चूक होने की बात कही है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी को जिम्मेदार न ठहराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान नियामताबाद सेक्टर चार के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के प्रतीक चिह्न आवंटन में गड़बड़ी उजागर हुई थी। प्रत्याशी का नाम सूची में था, लेकिन कोई चुनाव चिह्न नहीं मिला था। इसके चलते री-पोल कराना पड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बनाकर शासन व आयोग को भेजी थी। इस पर शासन ने जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया के लिए नोडल बनाए गए अपर जिलाधिकारी न्यायिक को निलंबित कर दिया था। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने अपने पत्र में लिखा है कि सेक्टर चार के प्रत्याशी को प्रतीक चिह्न आवंटन में जानबूझकर गलती नहीं की गई थी, बल्कि भूलवश गड़बड़ी हुई। निवर्तमान एडीएम ने भी सहायक निर्वाचन अधिकारी के पत्र हवाला देते हुए अपनी सफाई में डीएम को पत्र भेजा है। वहीं गड़बड़ी के लिए उन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार न ठहराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें