फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा घेरेंगे प्रधान

Fri, 16 Sep 2016 01:59 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बैठक करते ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
प्रधान संघ की बैठक गुरुवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर हुई। इस दौरान प्रधानों ने एकजुट होकर 26 सितंबर को विधान सभा का घेराव करने का निर्णय लिया। प्रधानों ने कहा कि प्रधान संगठन एक है और एक साथ अपने अधिकार  के लिए लड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधानों की मांग को दोहराते हुए जिला प्रभारी कृष्ण  कुमार द्विवेदी ने कहा कि ग्राम प्रधान विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।  प्रधानों को भी जनता द्वारा ही चुना जाता है लेकिन अन्य जनप्रतिनिधियों की  तुलना में प्रधानों को कम मानदेय मिलता है।
 प्रधानों का मानदेय 2500 से  बढ़ाकर तीस हजार रुपये करने की मांग की। इसके अतिरिक्त प्रधानों को  दुर्घटना या हत्या होने पर परिवार के सदस्य को दस लाख और साधारण बीमारी से  मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग की गई। प्रधानों ने राजस्व  संहिता के आधार पर तैयार राजस्व नीतियों को तत्काल निरस्त करने, ग्राम  पंचायतों की प्रतिवर्ष होने वाली बैठक खर्च को पांच हजार से बढ़ाकर बीस  हजार रुपये करने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अपने अधिकार को समझते हैं और  हक लेना भी जानते हैं। इसी लिए सभी ग्राम प्रधान 26 सितंबर को लख्रनऊ  पहुंचकर विधान सभा का घेराव कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, सुजीत   सिंह       पप्पू, प्रभात पटेल, चिंटू सिंह, जनार्दन  यादव, अखिलेश, शमशेर, नत्थू यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर  ब्लाक  के अध्यक्ष रामध्वजा सिंह ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें