फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बिहार की सीमा का एएसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। यूपी बिहार सीमा पर थाना क्षेत्र के ककरैत में कर्मनाशा नदी पर बने अस्थायी चेक प्वाइंट का सोमवार को एडिशनल एसपी प्रेमचंद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

ककरैत में कर्मनाशा नदी पर बने पुल से बिहार और यूपी के लोगों का एक दूसरे प्रांत आना जाना लगा रहता है। अन्य प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों से संक्रमण की संभावना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी ने आवागमन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अनवरत स्क्रीनिंग व जांच के लिए तीन अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को अग्रिम आदेश तक कार्यकारी मजिस्ट्रेट नामित करते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें परियोजना निदेशक सुशील कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग मिथिलेश कुमार सम्मिलित हैं। वहीं तीन अलग-अलग शिफ्ट में बराबर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। इस दौरान परियोजना अधिकारी सुशील कुमार तिवारी, एसएचओ टीबी सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रितेश सिंह और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें