फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की नई दुल्हनों को आशा बहुएं देंगी शगुन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की निर्देश पर गांवों में बुधवार से परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना के तहत गांव की नई- नई दुल्हनों को शगुन किट के साथ प्रेगनेंसी किट मुहैया कराई जायेगा। इसके साथ ही महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक किया जायेगा। सरकार की इस पहल से जनसंख्या वृद्धि से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

भारत की लगातार बढ़ती जन संख्या को लेकर सरकार गंभीर है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत गांव गांव में जनसंख्या नियंत्रण पर प्रभावी योजना शुरू किया गया है। गांव की नई दुल्हनों को आशा बहुए शगुन किट के तहत कंधी, रूमाल, बिंदी, नेलकटर, शीशा, साबुन के साथ प्रेगनेंसी किट मुहैया करायेगी। इसके साथ ही शादी के बाद पहले बच्चे से दूसरे बच्चे का दो साल का अंतर के बारे में जागरूक करेंगी। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बने। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत गांव की नई बहुओं को आशाओं द्वारा सगुन किट वितरण करते हुए जागरूक किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें