पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बुधवार की भोर में तीस किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी गनेश कुमार शाह उर्फ प्रिंस कुमार निवासी बुढवल गोड़ारी थाना काराकाट जनपद रोहतास, बिहार का निवासी है। आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से कम कीमत में गांजा लाकर बनारस में बेचता है। संवाद