फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बुजुर्ग की बाइक के धक्के से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के डेढगावां गांव में मंगलवार की देर रात सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वृद्ध अपनी पत्नी के साथ पुत्री के घर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रानेपुर गांव निवासी राजाराम (65) अपनी पत्नी घरबास के साथ डेढ़गांवा स्थित अपने पुत्री के घर जा रहे थे। गांव में सड़क पार करते समय गांव की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी भी जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है। परिजनों के तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें