फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सोशल साइट्स पर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे आक्रोशित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सोशल साइट पर एक पोस्ट दिखी जिसमें एक व्यक्ति ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की है। एक न्यूज चैनल पर मुख्यमंत्री द्वारा दिखाए गए इंटरव्यूह में सीएम ने यह दावा किया है कि 21 लाख लोगों को रोजगार दिया है। इसी बात से नाराज विशेष संप्रदाय के एक युवक ने मुख्यमंत्री को झूठा बताते हुए पोस्ट वायरल किया। इस पोस्ट के वायरल होते ही भाजपाइयों और हियुवा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह कोतवाली में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की। संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस को पत्रक सौंपा। इस दौरान विकास शर्मा ,प्रमोद सिंह,तेज प्रताप सिंह, क्षितिज कुमार, आदर्श जायसवाल रहे। सोशल साइट पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को एसपी हेमंत कुटियाल ने गंभीरता से लिया। एसपी के गंभीर होते ही कोतवाली पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपी शम्स तबरेज निवासी कसाब महाल पीडीडीयू नगर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
. फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस
पीडीडीयू नगर। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर में पिछले दिनों प्रतिबंधित मांस और चापड़ बरामद किए जाने के मामले में पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दी। वही आरोपियों के नही पकड़े जाने से क्षेत्र में लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि कोतवाली पुलिस ने 10 मई को कटेसर गांव से 75 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ 09 आरोपियों को तमंचा और चापड़ के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं इस दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें