फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लैपटाप के साथ गिरफ्तार

Tue, 05 May 2015 01:22 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गत आठ अप्रैल की रात नगर के जीटी रोड स्थित एक कंप्यूटर की दूकान में हुई चोरी का मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


जिसमें एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर उसकी निशानदेही पर चोरी में शामिल दूसरे साथी के घर से आठ लैपटाप बरामद किए गए। इस चोरी में शामिल अन्य दो लोगों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।


बीते आठ अप्रैल को नगर के जीटी रोड स्थित कुणाल कंप्यूटर्स की दूकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने दूकान में रखे 15 लैपटाप तथा कई पेनड्राइव सहित कई अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में पीड़ित दूकानदार ने मुगलसराय कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चतुर्भुजपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। जब तक पुलिस पहुंची, वह एक घर में घुस गया था। पुलिस ने जब घर का दरवाजा खटखटाया, तो भाग रहे उस व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कल्याणी माई का निवासी पुनारू है। वह अपने रिश्तेदार के घर आया था।

 रविवार की देर रात वह कुणाल कंप्यूटर्स की दूकान से चोरी गए लैपटाप को लेने दुलहीपुर स्थित सुरेश सेठ के यहां जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।  पुनारू ने बताया कि चोरी में उसका एक साथी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल का बबलू है। पर पुलिस के पहुंचने के पहले वह भाग निकला।

पुनारू की निशानदेही पर पुलिस उसे लेकर दुलहीपुर स्थित सुरेश के घर पहुंची। सुरेश तो भाग चुका था लेकिन उसके घर से पुलिस को आठ लैपटाप बरामद हुए, जो कुणाल कंप्यूटर के यहां से चुराए गए थे।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी वीके यादव ने बताया कि बरामद लैपटापों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों सुरेश सेठ एवं बबलू की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार चोर वाराणसी के आदमपुर मुहल्ला स्थित कल्याणी माई के समीप का रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें