फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे स्टेशन पर 600 यात्रियों के ठहरने की रहेगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान पीडीडीयू जंक्शन पर भी यात्री सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। यहां छह सौ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। रविवार को डीआरएम राजेश गुप्ता ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म पर रंग-पुताई न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट है। प्रयागराज के बाद पीडीडीयू जंक्शन पर सर्वाधिक ट्रेनों का ठहराव होगा।
डीआरएम ने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, रेल परिचालन और चिकित्सा आदि के इंतजाम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर पीडीडीयू जंक्शन से अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।
इस दौरान एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन, आरपीएफ कमांडेंट जेथिन बी राज, सीनियर डीपीओ सुरजीत कुमार, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सीबी राय, सीएसजी एनके मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें