फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में चयन पर स्वागत

Sat, 28 Nov 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी का प्रशिक्षण लेकर सेना में पहुंचे नगर निवासी  अजय कुमार यादव के नगर आगमन पर 91यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान अन्य कैडेटों को जवान से प्रेरणा लेने की सीख दी गई। नगर निवासी अजय कुमार यादव 91यूपी बटालियन के छात्र सैनिक रहे हैं। उन्होंने ड्रील और फायरिंग प्रतियोगिता में 200 छात्र सैनिकों में पहला स्थान प्राप्त कर न सिर्फ बटालियन बल्कि प्रदेश का भी नाम रौशन किया था।

एनसीसी प्रमाण पत्र के आधार पर अजय का चयन सेना के जवान के रूप में हुआ।

वर्तमान में  अजय 44 सप्ताह तक चलने वाली ट्रेनिंग के लिए आर्टलरी सेंटर नासिक रोड कैंप महाराष्ट्र में हैं और मध्यावकाश में घर पहुंचे हैं।

स्वागत समारोह में एनसीसी के कैप्टन अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिस पर शरीर को खड़ा करने के लिए रीढ़ की आवश्यकता होती है, उसी तरह भारतीय सेना में आर्टलरी रेजिमेंट की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अभिषेक, पंकज, रक्षित, चंद्रजीत, राहुल, गोविंद गुप्ता आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें