ट्रेन से लापता सेना का जवान धानापुर के बुद्धपुर निवासी माधव सिंह। फाइल फोटो
धनापुर। क्षेत्र के बुद्धपुर निवासी सेना के जवान माधव सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में ट्रेन से लापता हो गए।। परिजनों के अनुसार, नवंबर माह में उनकी शादी होनी है, जिसकी तैयारी चल रही है।
माधव सिंह सेना के इंजीनियरिंग कोर सर्विसेज दिल्ली में तैनात हैं। वह 6 नवंबर की रात अमृतसर–जयनगर स्पेशल ट्रेन से दिल्ली से अपने घर चंदौली के लिए रवाना हुए थे। उनका आरक्षण बी-6 कोच की बर्थ संख्या 4 पर था। परिजनों ने बताया कि सफर के दौरान माधव ने आखिरी बार फोन पर अपने परिवार से बात की थी, जिसके बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया और उनका कोई पता नहीं चल पाया।
जब पता नहीं चला तो परिवार ने जीआरपी चारबाग, लखनऊ को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पिता राम प्रकाश सिंह ने बताया कि उसकी शादी इसी महीने होनी है।
ट्रेन से लापता सेना का जवान धानापुर के बुद्धपुर निवासी माधव सिंह। फाइल फोटो