फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती 15 सितंबर से होगी

Sat, 12 Sep 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के मद्देनजर स्थगित हुई सेना भर्ती रैली जिले में 15 सितंबर से 23 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन


आवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के मैदान को इसके लिए चुना गया है।

शुक्रवार को डीएम सुरेंद्र विक्रम ने एसपी व सेना के अधिकारियों के साथ मैदान का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने मैदान की घास को दो दिन में साफ करने तथा समतल बनाने का निर्देश दिया। 15 व 16 सितंबर को चंदौली के युवकों को मौका दिया जाएगा।


इस संबंध में डीएम ने बताया कि सेना में सामान्य ड्यूटी,  ट्रेड मैन, टेक्निकल क्लर्क, स्टोर कीपर व नर्सिंग सहायक की भर्ती की जाएगी।

जिसमें युवाओं की जन्मतिथि 15 सितंबर 1994 से 15 मार्च 1998 तक होनी चाहिए। जबकि अन्य श्रेणियों के लिए 15 सितंबर 1992 से 15 मार्च 1998 के बीच जन्मतिथि  होना जरूरी है।
विज्ञापन



आरईएस के सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया है कि कालेज के  मैदान की घास कटाई कराने के साथ ही जेसीबी से खुदाई व रोलर चलाकर समतल  कर लिया जाए।


डीएम ने सेना भर्ती अधिकारियों के रहने की व्यवस्था के लिए कई  स्थलों का निरीक्षण किया और उपजिलाधिकारी व बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश  दिया कि वे डेढ़ावल चौकी से लेकर शहीदगांव के बीच स्थित विद्यालयों का तत्काल अधिग्रहण कर लें।


जिसमें सेना व सिविल पुलिस के अधिकारियों को  ठहराया जा सके। उन्होंने बीडीओ धानापुर को सेना भर्ती स्थल की साफ सफाई कराने  का निर्देश दिया। साथ ही ट्रैक निर्माण, बैरीकेडिंग, पेयजल, आवागमन व  विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि सेना भर्ती के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस अवसर पर कर्नल  विनीत प्रभात ने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी फेसबुक पर सेना  के पेज का अवलोकन कर सकते हैं।
इनसेट
किस जिले से भर्ती कब होगी
15 व 16 सितंबर -     चंदौली
17 व 18 सितंबर -     वाराणसी
19 व 20 सितंबर - जौनपुर
21 सितंबर - मिर्जापुर
22 सितंबर - भदोही
23 सितंबर - सोनभद्र


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें