फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली आज

Tue, 15 Sep 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के धानापुर इलाके के अवाजापुर में सेना भर्ती रैली का आगाज मंगलवार की भोर में होगा। पहले दिन चंदौली जनपद के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन


इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। सेना भर्ती स्थल तक पहुंचने में युवाओं को दिक्कत न हो इसके लिए बसों की व्यवस्था की गई है। यही नहीं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 

सेना भर्ती  में दो कंपनी पीएससी 400 सौ कांस्टेबल, 250 होमगार्ड,  40 दरोगा, 5 सीओ, 15 परीषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की डयूटी लगायी गयी  है।

सेना के जवानों अधिकारीयों की संख्या 130 है। सोमवार को दिन भर यहां तैयारियां होती रही। दोपहर को जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम, एसपी मुनिराज सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और भर्ती स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्रुटिंग अफिसर  राजेश यादव के अनुसार की सेना भर्ती स्थल का कार्य पुरा कर लिया गया है।

सुबह  तीन बजे से ही सेना भर्ती मे आये अभ्यर्थिओ को टोकन बाटने का कार्य शुरू  करा दिया जायेगा। सेना भर्ती रैली मेंकिसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

पहले दिन हजारों अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ से निपटने के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें