फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बरात विदाई के बाद माता पिता से की बहस और पी गया कीट नाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुग़लसराय कोतवाली के बखरा गांव में बहन की बारात विदाई के बाद किसी बात से नाराज युवक ने कीट नाशक पी लिया। अचेतावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बखरा गांव में युवक के बहन की शादी बुधवार की रात थी। शाम को बारात आई और युवक ने बारात का खूब आवभगत की। बृहस्पतिवार की सुबह शादी के बाद बरात वापस लौट गई। इसके बाद घर के सदस्य अन्य काम में व्यस्त हो गए। दोपहर में किसी बात को लेकर युवक नाराज हो गया और मां बाप से विवाद करने लगा। बाद में उसने कमरे में जाकर कीट नाशक पी लिया। इससे वह अचेत हो गया। परिवार वालों ने उसे राम नगर स्थित सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें