पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके मिश्र ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी जिले में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 5वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट के माध्यम से अथवा लिंक के माध्यम से सीधे भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। आवेदन संबंधी विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद