पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में फलों के दाम में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। करवाचौथ पर्व को देखते हुए सेब के दामों में फिर से वृद्धि हो गई है। वर्तमान में सेब 120 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं दूसरी तरफ नाशपाती 60 से 80 रुपये किलो व केला 50 रुपये दर्जन के हिसाब से बिक रहा है। त्योहार आते ही सबसे अधिक फलों के दाम में बढ़ोतरी होती है। फल विक्रेता अजय ने बताया कि मंडी में सेब अधिक आया था और दाम भी कम हुआ था । त्योहार में मांग अधिक होने से इसका दाम बढ़ गया है। इस समय सेब 30 से चालीस रुपये किलो बढ़ गया है। इस समय सेब 120 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं केला का दाम घटे है। अभी केला 50 रुपये दर्जन बिक रहा है। जबकि नवरात्र में 60 से 70 रुपये दर्जन तक केला बिका था। इसके अलावा नाशपाती के दाम में भी कमी आई है। नवरात्र में नाशपाती 120 रुपये किलो बिक रही थी। अब नाशपाती 60 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।