कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम से मिलता प्रतिनिधिमंडल।
सदर विकास खंड के जसुरी गांव के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ग्राम प्रधान डिंपल सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम से मिला। इस दौरान प्रधान ने कोटेदार और आपूर्ति निरीक्षक पर फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान डिंपल सिंह ने एडीएम को बताया कि पुराने सूची के कई पात्र अंत्योदय व बीपीएल राशन कार्डधारकों का नाम सूची से काट दिया गया है और दूसरे गांव के लोगों का नाम सूची में सम्मिलित किया गया है। बताया कि मिड-डे-मील बनाने के लिए कोटेदार द्वारा काफी कम मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अंत्योदय व बीपीएल कार्डधारकों को पुरानी सूची के अनुसार राशन की मांग की। इस अवसर पर सुजीत सिंह पप्पू, अनिल सिंह, सूर्यनाथ, फेकनी, छांगुर आदि उपस्थित रहे।