फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहनी पीएचसी पर नहीं है एंटी रैबीज इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज इंजेक्शन नदारद है। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुत्तों या बंदरों के काटने के बाद मरीज सुई लगवाने के लिए भटक रहे हैं। शुक्रवार को भी करीब आधा दर्जन मरीजों को बिना सुई लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बरहनी पीएचसी पर एंटी रैबीज लगवाने पहुंचे लोगों का आरोप था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले कई दिनों से इंजेक्शन नदारद है। प्रतिदिन लोग अस्पताल पर सुई लगवाने की आस लिए लंबी दूरी तय करपहुंचते हैं और बिना सुई लगवाए वापस लौट जाते हैं। इसे लेकर लोगों में विभाग के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डा. रितेश कुमार का कहना है कि करीब एक सप्ताह से अस्पताल पर एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं है। इसकी मांग की गई है। जल्द ही अस्पताल पर सुई उपलब्ध हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें