फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज 976 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद को पोलियो मुक्त बनाने के लिए शनिवार को विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू हुई रैली कचहरी होते हुए पीएचसी लौटी। रविवार को जिले के 976 बूथों पर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद एक हफ्ते तक टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन में जिले का ट्रैक रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है। इसे बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता जरूरी है। जिलाधिकारी ने ईंट-भट्ठों, मलिन बस्तियों और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने बताया कि जिले में 976 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 38 ट्रांजिट टीमें और 18 मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक 616 टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारण से बूथ तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में पोलियो की दवा पिलाने से लोग हिचकिचाते हैं, वहां विशेष अभियान चलाया जाएगा। इनमें नियामताबाद ब्लॉक के दुलहीपुर, रेमा और नई बस्ती क्षेत्र शामिल हैं। इन परिवारों तक पहुंचने के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। रैली में यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, झांसी के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें