फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के रेमा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब है। उसम भरी गर्मी में बिजली नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी की ओर ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर मंगलवार को नाराज ग्रामिणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रेमा गांव में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से सौ घरों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीण कमलेश, राधे, मंजीत, मुन्ना, राजू, संजित, श्याम, धर्मेंद्र, अजय, महेंद्र यादव, अक्षय, संदीप, विजय, चंद्रिका, सुनील ने बताया की ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से उमस भरी गर्मी में रहने को विवश हैं। चेताया कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों के सामने पानी की संकट खड़ा हो गया है। बताया बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई की बाधित हो रही है। इसके साथ ही धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें