रेलवे सतर्कता जागरूकता
सप्ताह के तहत मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज के छात्र,
छात्राओं, स्काउट गाइड्स और एनसीसी के कैडेट़स ने रैली निकाली।
रैली के
माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण का आह्वान किया गया। कहा गया कि
भ्रष्टाचार मुक्त भारत ही विकसित भारत होगा।
मंडल रेल प्रबंधक विद्या
भूषण के निर्देश पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जेपी सिंह की देख रेख में
रैली को कालेज के प्रधानाध्यापक छविनाथ यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं सैनिकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक
ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
छात्र
ही देश के भावी कर्णाधार हैं यदि छात्र सशक्त भारत का निर्माण देखना चाहते
हैं तो सभी को निष्ठा और ईमानदारी से अपना कार्य करना होगा।
कैप्टन
अमरेंद्र कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा तभी होगा जब देश के नौनिहाल
युवा यह शपथ ले कि हम न तो भ्रष्टाचार करेंगे और न ही करने देंगे तथा
करने वालों को यह सीख देंगे की कोई भी कार्य निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ
पूरा करे।
रैली रेलवे मिक्स्ड प्राइमारी स्कूल से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते
हुए विद्यालय पर पहुंच कर समाप्त हो गई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने
नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली में प्रदीप कुमार चौधरी,
डीके वर्मा, अरविंद सिंह, चंद्रजीत यादव, भानू, कमलेश यादव, आकांक्षा राय
आदि शामिल रहे।