फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबंई से आया एक और व्यक्ति कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में एक-एक करके कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ने लगी है। इस सप्ताह में लगातार तीन दिनों से कोरोना संक्रमित मिलने के कारण स्वास्थ्य प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को मुंबई से आए नौगढ़ ब्लाक के मझगांवा गांव निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने की। इससे जिला प्रशासन हरकत में आ गया और मरीज को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय में स्थापित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई में जुट गया और गांव को हॉट स्पॉट बना दिया है। जहां हर घर का सैनिटाइजेशन व ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिग कराई जाएगी। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर अब 27 हो गई है। इसमें 15 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि एक की मौत हो चुकी है और 11 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।
जनपद के नक्सल क्षेत्र के विकास खंड नौगढ के मझगांवा गांव में मुंबई से गत दिनों एक व्यक्ति अपने घर आया था। 25 मई को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में संदिग्धों का सैंपल लिया गया जिसे जांच के लिए बीएचयू लैब भेजा गया था। बुधवार को उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस सप्ताह तीसरे दिन लगातार एक मरीज मिलने से प्रशासन के साथ ही जनपदवासियों में खलबली मच गई है। सोमवार को धानापुर के सकरारी गांव निवासी महिला व पुरुष कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं मंगलवार को डेढ़गांवा व खगवल गांव में मुंबई से महिला और पुरुष आए थे। दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बुधवार को मझगांवा में एक रिपोर्ट पाजिटिव आने से जनपद में खलबली मच गई। वहीं जिला प्रशासन ने गांव के हर घर का सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिंग के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई जाएगी। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की होम डिलेवरी की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें