फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: क्षतिग्रस्त क्रूज को खींच कर ले गया दूसरा क्रूज

विज्ञापन
टांडाकला में गंगा घाट से रवाना होता क्रूज। संवाद
विज्ञापन
टांडाकला। वाराणसी से कोलकाता जाते समय शनिवार को पीपा पुल को टक्कर मारने वाला क्रूज भी क्षतिग्रस्त हुआ था। रविवार की शाम आए दूसरा क्रूज ने क्षतिग्रस्त क्रूज को खींच कर कोलकाता ले गया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्राम सभा के समीप गंगा नदी में लगे पीपा पुल को वाराणसी से आ रहे एक क्रूज ने शनिवार को गंगा में टांडा और कैथी के बीच बने पीपा पुल को टक्कर मार दी। इससे पीपा पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद, क्रूज की पंखी (प्रोपेल्लर) में पीपा पुल से जुड़ी मोटी रस्सा फंस गई। इससे क्रूज भी वहीं रुक गया। उसके संचालन में बाधा उत्पन्न हुई।
घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया किरविवार को गोताखोरों ने क्रूज में फंसी रस्सी को छुड़ाया। इससे क्रूज के चलने की गति (वेग) काफी कम हो गई और उसकी आगे की यात्रा प्रभावित हुई। पीपा पुल को सीधा करने और क्षतिग्रस्त क्रूज को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए रविवार को वाराणसी से एक अन्य लाल रंग का क्रूज मौके पर पहुंचा। बचाव दल ने सबसे पहले क्षतिग्रस्त पीपा पुल के हिस्से को सीधा किया और उसकी तात्कालिक मरम्मत की, ताकि आवागमन बहाल हो सके। इसके बाद, दूसरे लाल क्रूज ने टक्कर मारने वाले और गति खो चुके क्रूज को अपनी सहायता से बांधा और उसे लेकर गंतव्य कोलकाता की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें