फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कोरोना संक्रमित हुआ स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को एक और कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ। इस तरह सक्रिय संक्रमितों की संख्या कम होकर छह हो गई। आज कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। ऐसे में पूर्व में मिले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। आज कोविड की जांच के लिए कुल 918 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है और अस्पताल से घर लौटा। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या 4882 है जबकि एक्टिव केस की संख्या छह है। 4809 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 67 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें