महापंचायत में बोलते दीनानाथ श्रीवास्तव।
भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत सिकंदरपुर स्थित बगीचे में बैठी। इस दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष छेड़ने का ऐलान किया गया।
यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की हालत सरकारी तथा प्रशासनिक उपेक्षा के चलते खस्ता हैं। किसानों के संघर्षो की बहुत लड़ाई वाराणसी, चन्दौली, जौनपुर्, गाजीपुर आदि जनपदों में चल रही है। उन्होनंे कहा कि प्रशासन चकिया के अन्तर्गत सभी बांधों, नहरों के रखरखाव विशेष रूप से ध्यान देे। उन्होने किसानो के शोषण न रुकने पर भारतीय किसान यूनियन, किसान विकास मंच माले, इण्यिन पीपूल्स फ्रन्ट के बैनर तले व्यापक आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्या को लेकर होने वाले आंदोलन में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष रामनगर डेयरी नवलकिशोर सिंह ने कहा कि किसानों का संगठन ही एक जाति हैं। इनके समाधान से पूरे समाज का भला होगा। तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल ने .शहाबगंज, चकिया, नौगढ़ ब्लाक के किसानों की मुलभूत समस्याओ पर चर्चा की। ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र मौर्य ने किसानों के संगठन को गांव-गांव स्तर पर बनाने के लिए चर्चा करते हुए अपील की। महापंचायत विनोद ,मन्ना, विजय नारायण त्रिवेदी, हीरा यादव, विन्द पटेल, राजू भाई, रामजी मौर्य, हरिद्वार तिवारी, बंशराज बिन्द, शिवराज यादव सहित तमाम लोगों ने सभा को सम्बोधित किया। अध्यक्षता फौजदार मास्टर व संचालन जमालुद्दीन ने किया।