फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन जारी रखने का एलान

Sat, 27 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर परियोजना से प्रभावित किसानों व अखिल भारतीय किसान महासभा का छितो गांव में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


 किसानों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए आंदोलन जारी रखने का एलान किया।



इस अवसर पर किसान नेता शशिकांत सिंह ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर परियोजना से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने संबंधित एडीएम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं कराकर किसानों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है।

परियोजना को निजी कम्पनियों के हाथों सौंपकर किसानों के जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का हितैषी बनने का ढोंग रच रही हैं, लेकिन उनकी नीयत किसानों की जमीन हड़पने की है।
विज्ञापन


 ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि सरकारें किसान विरोधी हैं। जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिला प्रशासन एडीएम कोर्ट के आदेश का पालन करने में पीछे हट रहा है।

किसानों को कोर्ट का रास्ता बताया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी निजी कम्पनियों के पक्ष में खड़े हैं, लेकिन किसान अपने हक के लिए पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर सोमारू यादव, राहुल सिंह, मनोज मौर्य, किस्मत यादव, श्यामबली राम, शंकर, कृष्णा, बचानू आदि रहे। अध्यक्षता आजाद सिंह व संचालन दिनेश मौर्य ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें