फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नाली किनारे पड़ा मिला एएनएम के पति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। कस्बा स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर परिसर में शुक्रवार की सुबह नेवाजगंज में कार्यरत एएनएम सविता के पति रविंद्र कुमार (49) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर निवासी रविंद्र की पत्नी सविता हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नेवाजगंज में एएनएम के पद पर तैनात हैं। सविता अपने पति के साथ शिकारगंज में स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के आवासीय परिसर में रहती हैं। रविंद्र ऑटो चलाते थे। कुछ दिनों से सविता अपने मायके चुनार थाना क्षेत्र के पटेहटा गांव में गई हुई थीं।
शुक्रवार सुबह हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शिकारगंज के परिसर में नाली के किनारे रविंद्र को पड़ा देख लोगों ने उसे चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें