फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: झाड़ू लगाने को लेकर एएनएम और सीएचओ में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। चहनिया विकासखंड के महरखा स्थित जच्चा-बच्चा उपकेंद्र पर बुधवार को झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद में एएनएम व सीएचओ में मारपीट हो गई थी। इसकी शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को एडिशनल सीएमओ सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जच्चा-बच्चा उपकेंद्र पर एएनएम चंद्रकला व सीएचओ आरती गुप्ता में परिसर में झाड़ू लगाने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया था। इसके बाद यह विवाद देखते-देखते मारपीट में बदल गया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हुई तो उन्होंने उपकेंद्र पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इससे पहले चहनिया ब्लॉक के सीएचओ सुनील वर्मा, धर्मेंद्र, केके यादव, निशा, पुष्पा, अविनाश सहित अन्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के बैनर तले पहुंचकर हंगामा शुरू कर मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया। जांच के दौरान पूछे जाने पर एएनएम चंद्रकला ने बताया कि उपकेंद्र पर साफ सफाई को लेकर विवाद हुआ है। वहीं एसीएमओ आरबी शरण ने बताया कि दो कर्मचारियों में हुए विवाद की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मौके पर डीसीपीएम सुधीर राय, एचईओ राकेश सिंह, बीसीपीएम जेपी सिंह, डीपीएम रोशन आरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें