फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पाइप क्षतिग्रस्त होने से नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बे में मंगलवार की शाम भूमिगत केबल डालते समय जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। एक निजी मोबाइल कंपनी की ओर से भूमिगत केबल बिछाई जा रही है। कंपनी की तरफ से क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं किए जाने और सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा होने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने अविलंब क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं कराए जाने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आए दिन निजी मोबाइल कंपनी द्वारा केबल डालने के लिए मशीन से खोदाई की जा रही है। इसके चलते पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो जा रही है। जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दिए जाने से रात में गिरकर अक्सर लोग घायल हो जा रहे हैं। दो दिन पहले भी स्थानीय इंटर कॉलेज के गेट के सामने केबल डालने के लिए खोदाई के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी। कंपनी की ओर से मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण बुधवार को सुबह पानी सड़क पर बहने से जलभराव की समस्या पैदा हो गई। लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष केके सोनी ने क्षतिग्रस्त पाइप की अविलंब मरम्मत नहीं करने पर आंदोलन के साथ ही कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन पुनीत गुप्ता, संत कुमार, संदीप गुप्ता, रामअशीष राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें