फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन दिन से बिजली नहीं आने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के गलिमापुर में तीन दिन पहले बिजली का खंभा गिर जाने से वहां आपूर्ति ठप है। कई बार शिकायत के बाद भी न तो खंभा हटाया गया और न ही बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को अर्जी गांव जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि 15 जनवरी को रात में किसी बड़े वाहन से टक्कर लग जाने के कारण बिजली का खंभा सुल्तानपुर अर्जी जाने वाले मार्ग पर गिर गया। इसके बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खंभा गिरने की जानकारी दूसरे दिन सुबह ही विभागीय अधिकारियों को दी गई, इसके बावजूद तीन दिन में खंभा लगवाकर आपूर्ति शुरू नहीं की गई। इसके चलते ग्रामीण रात में अंधेरे में रहने को विवश हैं। मार्ग पर तार लगा खंभा गिरने से लोग भयभीत हैं। बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मरम्मत कर बिजली आपूर्ति शुरू किए जाने का मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि खंभा गिरने की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि एसडीओ संतोष कुमार से बात कर जल्दी ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें