शिकारगंज। बैराठ फार्म से विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन बुधवार को जारी रहा। तीसरे दिन विजई राम के नेतृत्व में बैराठ फॉर्म से जुड़े विभिन्न मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन में बैठे लोगों ने नारेबाजी की। तहसील प्रशासन को चेताया। वहीं एक व्यक्ति पर जमीन मामले में चल रहे धरने पर बैठे लोगों को धमकाने के विरुद्ध दी गई। तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कि इस पर धरनारत लोगों में नाराजगी बनी हुई है। तीसरे दिन विजई राम, रमेश चौहान, राम लगन चौहान, घासी राम, बल्लीराम, रामकेश राम, पारस यादव, शंकर चौहान, राजेन्द्र बिंद, बदामी देवी, कलावती देवी, सरोज देवी, सोनी देवी रहे। संवाद