फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिविर में 21 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। युवा भारत चंदौली एवं सेवा भारती दीनदयाल नगर की ओर से नगर के चतुर्भुजपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर की शुरुआत युवा भारत के राज्य प्रभारी ब्रजमोहन, संरक्षक डॉ. अनिल यादव, युवा भारत के कोषाध्यक्ष शैलेश बरनवाल और विद्यालय के प्रबंधक विकास चौधरी ने किया। वाराणसी मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा से आई ब्लड बैंक की टीम ने रक्त लिया। शिविर में पवन, सौरव बरनवाल, विकास कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, राजीव जायसवाल, रोहित जायसवाल, सिद्धार्थ, चेतना मंच के संस्थापक डॉ. विनय वर्मा रहे। धन्यवाद ज्ञापन शिविर निर्देशक सौरभ बरनवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें