फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया नहीं मिलने पर िकसानों का फूटा गुस्सा

Sun, 04 Jan 2015 01:03 AM IST
संवाददाता चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरठी बाजार में शनिवार को यूरिया न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। यूरिया न होने से किसान भड़क गये और  प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किसानों ने यूरिया खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया। 

आरोप लगाया कि किसानों का शोषण करने के लिए यूरिया खाद की कालाबाजारी की जा रही है। महेंद्र प्रताप सिंह, जोगिन्दर पांडेय, विपिन पांडेय, दलसिंगार राय सहित अन्य किसानों का आरोप है कि बाजार से खाद गायब हो जाना खाद माफियाओं का एक साजिश है।
विज्ञापन


जिससे मजबूरी में किसान ऊंचे दामों में यूरिया को खरीदने को मजबूर होंगे। कहा कि जब-जब किसानों को खाद, बीज की जरूरत होती है। तब-तब यही काम किया जाता है।

शनिवार को एक दर्जन किसानों ने बरठी बाजार में आकर यूरिया खाद न मिलने पर गुस्सा का इजहार करते हुए प्रदर्शन किया और खाद की व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर रामदुलार, जोगिन्दर यादव, त्रिलोकी सिंह, प्रमोद, धर्मेन्द्र, चन्द्रमा, दया, सुभाष आदि मौजूद रहे।

इलिया ः  खाद विक्रेताओं ने किसानाें की मजबूरी का फायदा उठाते हुए ऊंचे दाम पर खाद बेचना शुरू कर दिया है। दूकानों पर दूकानदार 450 से 550 रुपये प्रति बोरी खाद बेच रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि सरकारी समितियाें पर खरोझा, इलिया, सैदूपुर, शहाबगंज आदि जगहों पर खाद नहीं मिल रही। विकास मंच के अध्यक्ष जयराम सिंह, मंटू सिंह उर्फ प्रेमनारायण निवासी फकड़ा, दिलीप सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें