फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंबल न मिलने से नाराज दिव्यांगजनों ने पीडीडीयू नगर-बबुरी मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। नियामताबाद गांव के बबुरी-प. दीनदयाल उपाध्याय नगर मुख्य मार्ग पर दिव्यांगजनों ने कंबल नहीं मिलने पर शनिवार को ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। दिव्यांग पेंशन बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड व बीपीएल कार्ड बनाने की मांग भी कर रहे थे। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र और तहसीलदार राहुल ने दिव्यांगजननों से बात कर जाम समाप्त कराया गया। तहसीलदारा ने सभी पात्र दिव्यांगजनों को दो दिन के अंदर कंबल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिव्यांग समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने लगभग 200 दिव्यांगजनों के साथ शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अपनी मांगों के समर्थन में बबुरी-पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि तहसील प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों को कंबल देने का आश्वासन दिया था, लेकिन मात्र दस लोगों को ही कंबल दिया गया। दिव्यांगजनों ने इस दौरान पेंशन बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने, दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए सुविधा प्रदान करने, बीपीएल कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग भी की। उधर, सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बिनोद मिश्र ने दिव्यांगजनों को समझाकर जाम समाप्त करवाया। तहसीलदार राहुल सिंह ने कहा कि सभी पात्र दिव्यांगजनों की सूची बनाने के बाद दो दिन के अंदर कंबल वितरित किया जाएगा। इस दौरान मनीष सिह, रोहित सिंह, अजय सिंह, श्याम लाल, राजाराम, बेचू, गेतूर, अजय, अमरावती देवी, रजवंती देवी, मंशा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें