बलुआ पंप कैनाल पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- फोटो : केस्को
चहनिया। बलुआ पंप कैनाल से जुड़ी नहरों में पानी नहीं होने से सिंचाई नहीं हो पा रही है जिससे फसल सूख रही । पानी के लिए पंप कैनाल का चक्कर किसान लगातार काट रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज होकर किसानों ने शनिवार को संदीप सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर किया। चेतावनी दी कि नहर में पानी चालू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
बलुआ पंप कैनाल से जुड़े 18 गांव बलुआ, कैथी, मटियरा, डेरवा, महुअर, हरधनजुडा़, भगवानपुर, फुलवरिया, पहाड़पुर, समुदपुर, बेला, गुरेरा, पुरा सोनहुला, लक्ष्मनपुर, फुलपुर, लक्ष्मणगढ़, हसनपुर, कल्याणपुर, रईया गांव के छह हजार एकड़ किसानों की नहर के पानी से खेती होती है। बलुआ पंप कैनाल पर पहुंचे दर्जनों की संख्या में किसानों ने संदीप सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि फसल पानी के अभाव में सृख रही है। इस दौरान एडवोकेट संदीप सिंह, राणा प्रताप सिंह, अजीत सिंह, संतोष राम, महेश निषाद, शिवम सिंह, अंश सिंह, आकाश सिंह आदि किसान रहे।