ताराजीवनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की जा रही है। किसानों का आरोप है कि उन्हें बिना मुआवजा दिए ही भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। मंगलवार को भूमि का सीमांकन शुरू कर दिया गया। इससे हाइवे के किनारे के किसानों में नाराजगी है। अलीनगर मौजा में नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि नेशनल हाईवे के उत्तर तरफ बिना मुआवजा के ही 10 मीटर जमीन बिना मुआवजा दिए अधिग्रहित की जा रही है। वहीं दक्षिण तरफ नेशनल हाईवे की जमीन को छोड़ा जा रहा है। इसको लेकर तीन महीने पूर्व किसानों ने नेशनल हाईवे का काम रुकवा कर सीमांकन के लिए तहसीलदार व एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक जगदंबा, कानूनगो जेपी सिंह, लेखपाल रोहित सिंह ,अविनाश,सलमान सहित पांच सदस्य टीम गठित कर नेशनल हाईवे की जमीन का सीमांकन करने के लिए मंगलवार को भेजा था। काफी जद्दोजहद के बाद भी सीमांकन का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। आधा अधूरा सीमांकन होने से किसानों में नाराजगी। इस मौके पर मनोज यादव, संजय यादव, सतपाल, मिथिलेश, सिंहासन ,विमलेश, श्रवण रहे।