फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीडीपीओ को फटकार

Sun, 18 Jan 2015 01:09 AM IST
संवाददाता चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के डा. राममनोहर लोहिया समग्र गांव रामपुर दीयां के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को जन चौपाल लगाकर जिलाधिकारी एन के सिंह ने ग्रामीणों से समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियाें को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणाें की शिकायत पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सीडीपीओ को फटकार लगाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को चौपाल में पहुंचे जिलाधिकारी द्वारा नाली, खड़ंजा, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, शौचालय, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन आदि के बारे में विधिवत जानकारी ली।

 आंगनबाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले बाल पोषाहार  को पशुआें को खिलाने हेतु बेच दिए जाने के किए गए ग्रामीणाें की शिकायत पर जिलाधिकारी भड़क उठे तथा कार्यकत्री एवं सीडीपीओ को  जमकर फटकारा।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बुलाकर शिक्षण कार्य एवं शिक्षकाें के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणाें को गंगा किनारे बसे होने पर सौभाग्यशाली बताते हुए जिलाधिकारी ने  निर्मल गंगा को प्रदूषित होने से बचाएं और घर घर में शौचालय निर्माण कराने को कहा ।

 आवास संबंधित कार्यों में पक्षपात के शिकायत पर उन्हाेंने खंड विकास अधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिए। अंत में चौपाल से उठकर प्राथमिक विद्यालय में लगे हैंडपंप एवं बच्चाें के हाथ धोने के लिए लगे नल के टोटियों का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान उपस्थित सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि इस गांव के विकास के लिए प्रयास कर
 समग्र गांव के रुप में चयन कराया गया है ताकि गांव का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस दौरान परियोजना निदेशक शशिमौली मिश्र, एडीएम देव कृष्ण तिवारी, एसडीएम जितेन्द्र मोहन, जिला खाद्य अधिकारी विवेक  सिंह, बीडीओ योगेंद्र पाठक, खंड शिक्षाअधिकारी लालजी शर्मा,

क्षेत्राधिकारी श्यामदेव, एसओ धानापुर, एबीएसए, प्रधान रामनगीना यादव, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार, जमील खां जिद्दी, एखलाक अहमद, सुनील यादव, सोनू सकरारी, शंकर यादव, मो. सगीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें