फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अराजकतत्वों ने मूर्ति क्षतिग्रस्त की, पुलिस ने नई लगवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिया पूरा गांव के रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित दुर्गा माता मंदिर में स्थापित मूर्ति को शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई मूर्ति स्थापित कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर मूर्ति का मोबाइल से फोटो खींचकर कांस्टेबल के साथ गांव के नागरिक अरविंद के साथ वाराणसी से मां दुर्गा की नई प्रतिमा लाने के लिए भेजा। तब वहां सभी लोग शांत हो गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि वहां पर नई प्रतिमा स्थापित कर दिया गया है। अराजक तत्वों की तलाश भी की जा रही है। जो दोषी पाए जाएंगे उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें