फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आनंद विहार-राजगीर स्पेशल रही 10 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड की शुरुआत होते ही ट्रेनों की लेट लतीफी में इजाफा हो गया है। बुधवार को आनंद विहार-राजगीर स्पेशल ट्रेन 10 घंटे लेट रही। इसी तरह हावड़ा दिल्ली रूप पर अप और डाउन की अन्य ट्रेनें भी अत्यधिक देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों बैठना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बुधवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली एसएसएस हुबल्लि- मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर 13 घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल 5 घंटे लेट रही। इसी तरह आनंदपुर साहिब- पटना साहिब तीन घंटे, मगध एक्सप्रेस सवा घंटे, दानापुर- आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस सवा 4 घंटे, उधना -बरौनी एसी स्पेशल 4 घंटे लेट रही।
दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस सवा दो घंटे, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, दानापुर- पुणे फेस्टीवल स्पेशल 6 घंटे, देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रही। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन- पटना स्पेशल सवा 2 घंटे, आनंद विहार-धारापुर जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार - भागलपुर स्पेशल फेयर तीन घंटेे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें