फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन सौ मीटर की दौड़ में आनंद रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के मानसनगर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को आयोजित वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दम दिखाया। जलेबी दौड़, बैलून दौड़ के साथ तीन सौ मीटर लंबी दौड़ में बच्चों ने हिस्सा लिया। तीन सौ मीटर की दौड़ में 11वीं के आनंद पूरे स्कूल में अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद पूरे विद्यालय के चार भागों में विभाजित कर खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। प्राथमिक वर्ग के बच्चों में जलेबी रस बैलून रेस जैसी प्रतियोगिता हुई। इस दौरान अध्यापकों के लिए भी दौड़ प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर प्राचार्य केके भारती ने कहा कि खेल हमारे जीवन और शरीर दोनों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाता है।
इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल कूद पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसके पूर्व विद्यालय विजेता प्रियंका ने मशाल जलाकर पूरे मैदान में दौड़कर खेल के प्रतीक को आगे बढ़ाया। वहीं बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मन मोहा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी चारू भारद्वाज, रविशंकर गोंड आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत खेल शिक्षक आनंद कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य क्षमा सिह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें