पीडीडीयू नगर। दीपावली और डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में शकूर बस्ती (दिल्ली) से पटना के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन नई दिल्ली, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।
गाड़ी संख्या 04404 शकूर बस्ती-पटना अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल पांच, छह, सात, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को शकूर बस्ती से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा और दानापुर में रुकते हुए दोपहर 2:30 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04403 पटना-शकूर बस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल छह, सात, आठ, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को पटना से दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी। शाम 7:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:15 बजे नई दिल्ली और 3 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी।