फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गेहूं खरीद केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी क्रय केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और केंद्रों पर पारदर्शिता, संवेदनशीलता तथा गुणवत्तापूर्ण तौल सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्यशाला में निर्देश दिए गए कि सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित हो। बोरों की कमी के कारण खरीद प्रभावित होने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही डीएम ने किसानों के लिए छाया, पेयजल, साफ-सफाई और बैठने की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि किसी भी केंद्र पर बोरों की कमी न हो, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्रय केंद्रों का नियमित औचक निरीक्षण करें, ताकि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस वर्ष गेहूं की खरीद ई-पॉस मशीन के माध्यम से की जाएगी। जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि वे क्रय केंद्रों पर ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) बनवाएं। साथ ही खरीद के बाद समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कार्यशाला में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा क्रय नीति की जानकारी दी गई और अधिकतम खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि गेहूं क्रय अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। कार्यशाला में जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, एआर कोऑपरेटिव प्रकाश उपाध्याय, विभिन्न एजेंसियों के जिला प्रबंधक, सभी क्रय केंद्र प्रभारी व एफसीआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें