फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिषी बन महिला से ठगे एक लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई सट्टी स्थित एक निजी अस्पताल से उपचार कराकर लौट रही महिला से एक व्यक्ति ने ज्योतिषी बनकर लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों की ठगी कर ली। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदासी निवासिनी सुधा देवी बुधवार को दिन में नई सट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए आई हुई थी। महिला ने बताया कि अस्पताल से जैसे ही वह बाहर निकली की तभी उनसे एक व्यक्ति ने नेत्र शिविर के बारे में पूछा। जिसपर महिला ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने बताया और वह हरिद्वार से आया है। उसने महिला के पति व बच्चे के साथ अनहोनी की भविष्यवाणी की। जिससे महिला डर गई। महिला ने बताया कि इस दौरान उसने वहां मौजूद एक अन्य लड़के की मां की तबीयत खराब होने की भी भविष्यवाणी की। फिर उसने युवक को पर्स में रखे रुपयों महिला के हाथ में रखने को कहा और फिर एक उपाय बताया। इसके बाद उसने महिला के मंगलसूत्र, अंगूठी और कान के झाला को पर्स में निकालकर रखने को कहा और उसे युवक के हाथ में देकर उपाय करने को कहा। उपाय के तहत महिला वहां से कुछ दूर गई और वहां से वापस लौट कर आई तो देखा कि युवक और दोनों व्यक्ति वहां से गायब हो गए। महिला ने बताया कि बाद में उसने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी लिखित शिकायत की। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एनएन सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी महिला ने इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
दस दिनों में दो ठगी की घटनाएं हुई
पीडीडीयू नगर। नगर में ठगों का गिरोह पुलिस की सक्रियता को लगाता चुनौती दे रहा है। दस दिनों के भीतर दो ठगी की घटनाएं हो गई है। 20 अक्तूबर को पीडीडीयू नगर निवासिनी बीना जुनेजा के साथ कैलाशपुरी मोड़ के समीप ठगी की घटना हुई थी। महिला से ठग लगभग दो लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार हो गए थे। दूसरी घटना 28 अक्तूबर को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें