फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मिर्जापुर गांव का अमृत सरोवर बना प्रदेश का उत्कृष्ट सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। विकासखंड के मिर्जापुर ग्रामसभा में निर्मित अमृत सरोवर को बुधवार को प्रदेश का उत्कृष्ट सरोवर घोषित किया गया है। सरोवर का वीडियो प्रदेश में मॉडल के रूप में प्रसारित हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से गठित टीम ने क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित ब्रह्मबाबा अमृत सरोवर और करजौरा स्थित सरदार भगत सिंह अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद मिर्जापुर के तालाब को उत्कृष्ट (आउट स्टैंडिंग) घोषित किया है।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बताया कि प्रदेश के अन्य ग्रामसभा को प्रोत्साहित करने के लिए सरोवर का वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। सरोवर के चारों तरफ बने रोपवे, सीढ़ी, बैठने के लिए बेंच, पेड़-पौधे, शेड और रंगरोगन से इसकी खूबसूरती देखती बनती है। क्षेत्र के लोग इस सरोवर के पास घूमने और पिकनिक मनाने आते हैं। ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने इस सरोवर को प्रदेश का मॉडल सरोवर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि लगभग 65 लाख रुपये से इस तालाब का सुंदरीकरण हुआ है। निरीक्षण टीम में विजय कुमार पांडेला (यूपीएसआरएलएम) व रविंद्र कुमार चतुर्वेदी (उपायुक्त मनरेगा) रहे। इस मौके पर बीडीओ सकलडीहा अरुण कुमार पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी मिथिलेश सिंह, तेज बहादुर आदि रहे।
इनसेट........
पिकनिक स्पॉट बना है अमृत सरोवर
धानापुर। मिर्जापुर के अमृत सरोवर की खूबसूरती ऐसी है कि यहां क्षेत्र के लोग बच्चों के साथ सैर-सपाटा करने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। वे बच्चों का जन्मदिन भी यहीं मनाने पहुंचते हैं। तालाब के चारो तरफ लाइट और पेयजल की उत्तम व्यवस्था है। रात को बिजली की रोशनी से इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है। इससे यह तालाब नजीर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें